सरकारी नौकरी BEL में इन पदों पर हो रही भर्ती, तुरंत कॉमर्स वाले जरूर करें आवेदन


रक्षा मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र की नवरत्न कंपनियों में से एक भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड यानी बीईएल के अलग-अलग संयंत्रों में कई पदों पर सरकारी भर्ती निकाली गई है। इसकी गाजियाबाद इकाई में प्रबंधन औद्योगिक प्रशिक्षुओं (वित्त) की भर्ती जारी है। पद पदों पर आवेदन के लिए पहले 25 दिसंबर, 2020 अंतिम तिथि, जिसे अब बढ़ाकर 28 जनवरी, 2021 कर दिया गया है। साथ ही अधिकतम आयु सीमा में भी संशोधन करके 27 वर्ष की गई है। 

पदनाम : प्रबंधन औद्योगिक प्रशिक्षु (वित्त)         
पद संख्या : 09
स्थान : BEL, गाजियाबाद
अंतिम तारीख  : 28 जनवरी, 2021


पात्रता मापदंड
केवल भारतीय नागरिक चयन के लिए पात्र हैं।
उम्मीदवारों को 10 + 2 + 3 (UG) + CA (इंटरमीडिएट) / ICWA (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना चाहिए।
अधिकतम आयु सीमा 31 दिसंबर, 2020 तक 27 वर्ष है। (ओबीसी उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी गई है और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 5 वर्ष की छूट है।) 
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / पीडब्ल्यूडी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आरक्षण सरकार के नियमों के अनुसार होगा। 
 
आवेदन कैसे करें 
उम्मीदवार, जो उपर्युक्त मानदंडों को पूरा करते हैं, आवेदन पत्र (अनुबंध- I में निर्धारित) को 28 जनवरी, 2021 को या उससे पहले tgtgad@bel.co.in पर भेज सकते हैं। आवेदन ई-मेल पर सब्जेक्ट में “MIT (Finance) trainee” जरूर लिखें। आवेदन केवल उपर्युक्त ईमेल-आईडी के माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा। 

ध्यान दें 
प्रशिक्षण कार्यकाल न्यूनतम एक वर्ष और विस्तार अवधि सहित दो वर्ष से ज्यादा नहीं होगा। चयन मानदंड सीए (इंटरमीडिएट) / आईसीडब्ल्यूए (इंटरमीडिएट) में प्राप्त अंकों के अंतिम प्रतिशत के आधार पर होगा। वजीफे के तौर पर पहले वर्ष प्रति माह 10,000 रुपए और दूसरे वर्ष 12,000 रुपएए प्रतिमाह मिलेंगे। चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और ईमेल आईडी के माध्यम से शामिल होने के लिए सूचित किया जाएगा।



SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment